May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बदरी-केदार की चोटियां बर्फ से लकदक

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। दो दिन से जारी बर्फबारी के बाद मंगलवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम समेत उससे सटी पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। पहाड़ियों और दोनों धामों का दृश्य बहुत ही विहंगम नजर आ रहा है।

इसके अलावा उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी होने से इन दोनों धामों और आसपास की पहाड़ियों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। चारों धामों में दो दिन हुई जमकर बर्फबारी के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान ने भी बहुत गोता लगाते हुए ठंड बढ़ा दी है। चारों धामों में कई जगह अलाव भी जलने लगे हैं। उधर, मंगलवार को भी केदारनाथ धाम में घने बादल छाए हुए थे।

Loading

About The Author


Spread the love