दोनों धामों में एक-एक प्लाटून जवानों की तैनाती
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की सुरक्षा के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की तैनाती की गई है। दोनों धामों में फिलहाल एक-एक प्लाटून तैनात की गई है।

गौरतलब हो कि गत वर्ष केदारनाथ धाम के गर्भगृह के स्वर्ण मंडित होने और दोनों धामों में मास्टर प्लान के तहत चल रहे पुनर्निमाण कार्यों से लोगों की आवाजाही को देखते हुए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राज्य सरकार से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पत्र लिखा था और धामों की विकट भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर आईटीबीपी को तैनात करने की मांग की थी।
इस पर प्रदेश सरकार ने कार्रवाई करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से आईटीबीपी की तैनाती का अनुरोध किया था। सरकार के अनुरोध पर गृह मंत्रालय ने गत वर्ष से शीतकाल में धामों की सुरक्षा आईटीबीपी के जवानों को सौंप दी थी। इस वर्ष पुनः कपाट बंद होने के बाद सरकार ने धामों में आईटीबीपी की तैनाती का अनुरोध केंद्रीय गृह मंत्रालय से किया था। दोनों धामों में आईटीबीपी के जवानों की तैनाती पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश