May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बाबा बौखनाग की भविष्यवाणी सही निकली

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून/उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग के अंदर दिवाली के दिन 12 नवंबर से फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की क्षेत्र के आराध्य देव बाबा बौखनाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अक्सर मजदूरों को बाहर निकालने के प्रयासों को झटका लगते देखकर पिछले दिनों सुरंग से जुड़े अधिकारी, स्थानीय लोग बड़कोट क्षेत्र स्थित बाबा बौखनाग के स्थान भाटिया गांव पहुंचकर मजदूरों को सही सलामत निकालने की अर्जी लगाते हुए मनौती मांगी, जिस पर बौख के पश्वा माली संजय डिमरी ने वचन दिया था कि अगले तीन दिन में सुंरग में फंसे मजदूर सुरक्षित निकाल लिए जाएंगे।

वचन दिया था की इस बीच कोई अड़चन भी नहीं आएगी। उन्हीं के वचन के मुताबिक, मंगलवार को ठीक तीसरे दिन मजदूरों को बाहर निकालने का रास्ता हुआ साफ। उधर, सिलक्यारा सुरंग से जुड़े लोगों ने बौखनाग देवता के माली को लेने के लिए वाहन भेजा, ताकि सुरंग से बाहर निकलने वाले मजदूरों के ऊपर पूजा अर्चना की जा सके।

Loading

About The Author


Spread the love