April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बालकृष्ण ने किया अनारोहित दो हिमशिखरों का आरोहण

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। हरिद्वार की पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बुधवार को दो अनाम और अनारोहित शिखर का आरोहण किया।

पतंजलि योगपीठ के अनुसार, आचार्य ने श्रीकंठ पर्वत व हर्षिल हॉर्न पीक-2 के मध्य स्थित करीब 17,500 फीट ऊंचाई के हिमशिखर पहुंचे और काफी देर तक अपलक निहारते रहे। नेहरू पर्वतारोहण संस्था (निम्स)। के प्रिंसिपल कर्नल भदौरिया और पतंजलि योगपीठ की टीम के साथ आचार्य ने ॐ पर्वत व नंदी पर्वत का आरोहण किया।

इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा, कि यह हमारे उत्तराखंड की देवभूमि और देव संस्कृति को विश्वव्यापी बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगा और लोगों की आध्यात्मिक चेतना की जागृति के लिए यह नूतन मार्ग प्रशस्त करेगा।

पर्वतारोहण की टीम में आचार्य बालकृष्ण डॉक्टर राजेश मिश्र, डॉक्टर भास्कर जोशी, सूरज व लोकेश पंवार टीम के साथ थे। वहीं, की ओर से कर्नल भदौरिया, सौरव रौतेला, गिरीश रणकोटी, रविंद्र सिंह, गोविंद राम आदि में थे।

Loading

About The Author


Spread the love