अभिनेत्री ने महासू देवता मंदिर के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद, बोलीं- डाक्यूमेंट्री फिल्म के कुछ सीन उन पर फिल्माए गए
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। जल जीवन मिशन के तहत बन रही एक डाक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बाॅलीवुड अभिनेत्री ऋषिता भट्ट चकराता क्षेत्र के हनोल पहुंचीं। इस दौरान जौनसारी वेशभूषा में उन पर फिल्म के कुछ शॉट फिल्माए गए।


शुक्रवार को शूटिंग के सिलसिले में हनोल पहुंचीं अभिनेत्री ऋषिता भट्ट ने जौनसारी वेशभूषा में ही महासू देवता मंदिर में भी शूटिंग की। इसके बाद महासू देवता के दर्शन भी किए। शूटिंग के दौरान मौके पर पहुंचे उनके प्रशंसकों में अभिनेत्री के साथ सेल्फी ली। अभिनेत्री ने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और हंसी खुशी सेल्फी खिंचवाई। चकराता ब्लाक प्रधान संगठन के महासचिव हरीश राजगुरु और मंदिर के लोगों ने अभिनेत्री को हनोल मंदिर की फोटो भेंट की।
यहां पर अभिनेत्री ने ग्राम प्रधान के घर पर स्थानीय खाद्य पदार्थों का लुत्फ उठाया। इस मौके पर ऋषिता ने बताया, जल जीवन मिशन के तहत 27 राज्यों में डाक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग की जा रही है। बताया, फिल्म के 57 एपिसोड शूट होने हैं, जिसमें से अब तक छह एपिसोड की शूटिंग पूरी की जा चुकी है। बताया, बाकी एपीसोड की शूटिंग भी कर ली जाएगी। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश