April 29, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सीएम आवास में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व फूलदेई

Spread the love

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को फूलदेई पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई बृहस्पतिवार को पूरे प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया। उधर, मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ इस पर्व को धूमधाम से मनाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल और चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार गाते हुए त्योहार की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को फूलदेई के त्योहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कहा, लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। उधर, पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में फूलदेई बालपर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर क्षेत्र के कई स्कूलों के बच्चे हुए शामिल।

Loading

About The Author


Spread the love