12 मित्र देशों के 29 विदेशी कैडेट्स भी आईएमए से पास आउट हुए
श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने ली परेड की सलामी
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में जेंटलमैन कैडेट्स के अंतिम पग भरते ही 343 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। साथ ही 12 मित्र देशों के 29 विदेशी कैडेट्स भी पास आउट हुए।
शनिवार को सुबह श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने परेड की सलामी ली। सुबह 8.52 बजे रैतिक परेड शुरू हुई। कंपनी सार्जेंट मेजर शुभम रंजन, जतिन गर्ग, विक्की मेहता, आशीष सिंह चौहान, सुधांशु ओझा और सिद्धेश खल्वे ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। इसके बाद 8.57 बजे छाती ताने देश के भावी कर्णधार हिम्मत और हौसले के साथ कदम बढ़ाते हुए परेड के लिए पहुंचे।
9:06 मिनट पर आईएमए का निशान परेड पर लाया गया। इसके बाद डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल आलोक जोशी ने परेड की सलामी ली फिर कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल वीके मिश्रा ने परेड की सलामी ली। इसके बाद वेस्टर्न कमांड के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड के निरीक्षण अधिकारी श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) शैवेंद्र सिल्वा पहुंचे और परेड की सलामी ली।
उन्होंने परेड कमांडर मोहित बेनीवाल संग परेड का निरीक्षण किया। कैडेट्स ने शानदार मार्चपास्ट कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। इधर, युवा सैन्य अधिकारी अंतिम पग भर रहे थे, उधर आसमान से हेलीकाप्टरों से उन पर पुष्प वर्षा भी हो रही थी। परेड के बाद आयोजित पीपिंग और ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट्स सेना में अफसर बन गए हैं।
इन्हें मिले अवार्ड
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर-गौरव यादव, गोल्ड मेडल-गौरव यादव, सिल्वर मेडल-सौरभ बधानी, ब्रांज मेडल-आलोक सिंह, सिल्वर टीजी मेडल-अजय पंत, बांग्लादेश मेडल-शैलेश भट्ट, नेपाल चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर-कोहिमा कंपनी।
इन प्रदेशों के हैं जेंटलमैन कैडेट्स बने अधिकारी
उत्तर प्रदेश-68, उत्तराखंड-42, राजस्थान-34, महाराष्ट्र-28, बिहार-27, हरियाणा-22, पंजाब-20, हिमाचल प्रदेश-14, कर्नाटक-11, जम्मू कश्मीर-10, केरल-9, मध्य प्रदेश-7, झारखंड-5, उड़ीसा-5, आंध्र प्रदेश-4, तमिलनाडु-4, दिल्ली-2, गुजरात-2, चंडीगढ़-2, अरुणाचल प्रदेश-1, असम-1, मणिपुर-1, मेघालय-1, तेलंगाना-1
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश