May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

भारत को आस्ट्रेलिया ने 66 रनों से हराया, पर सिरीज न जीत सका

Spread the love

शुभमन गिल बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट, जबकि मैन ऑफ द मैच का खिताब ग्लेन मैक्सवेल ने जीता

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे और अंतिम एक दिवसीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हरा दिया। भारत मैच हारने के बावजूद श्रृंखला 2-1 से जीतने में सफल रहा।

भारत के बल्लेबाज शुभमन गिल मैन ऑफ द सिरीज घोषित किए गए। गिल ने दो मैच में ही 178 रन बनाए, जबकि तीसरे और अंतिम मैच में उनको आराम दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल मैन ऑफ द मैच बने, उन्होंने 40 रन देकर भारत के चार विकेट झटके थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर 352 रनों का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्स ने 96 रन बनाए, जबकि स्मिथ ने 74, लाबूशाने ने 72 और डेविड वार्नर ने 56 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 81 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 48 रन देकर दो विकेट हासिल किया।

उधर, ऑस्ट्रेलिया के 352 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम 49.4 ओवर में 286 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 81 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 56 और श्रेयस अय्यर में 48 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने 40 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि जोश हेजलवुड ने 42 रन देकर दो विकेट लिए।

Loading

About The Author


Spread the love