May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

भारत ने 12वें दिन तीन गोल्ड समेत जीते पांच पदक

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में 12वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक समेत पांच पदक जीते।

भारत ने किसी भी एशियाई खेलों में तीसरी बार एक ही दिन में तीन स्वर्ण पदक जीतने का करिश्मा भी कर दिखाया। सबसे पहले कंपाउंड तीरंदाजी में बेटियों ने फिर पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। इसके बाद दीपिका पल्लीकल और हरिंदरपाल सिंह संधू की जोड़ी ने स्क्वैश के मिश्रित युगल मुकाबले में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

अब तक भारत ने चीन में खेले जा रहे एशियाई खेलों में 86 पदक जीत चुका है, जो जकार्ता एशियाड में भारत के रिकार्ड को पहले ही तोड़ चुका है। कंपाउंड तीरंदाजी के फाइनल में महिला टीम की ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परिणीति कौर की तिकड़ी ने चीनी ताइपे को 230-229 के अंकों के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।

दीपिका पल्लीकल ने पहली बार हरिंदर पाल संधू के साथ मिश्रित युगल में मलयेशियाई जोड़ी को सीधे मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। हरियाणा की अंतिम पंघाल ने कुश्ती में 53 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। अब तक भारत 21 स्वर्ण, 32 रजत और 33 कांस्य पदक जीत चुका है।

Loading

About The Author


Spread the love