April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मधु को पूर्व सीएम ने किया सम्मानित

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के लक्षेश्वर की मधु चौहान ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियन​​शिप में सिल्वर मेडल जीतकर​ राज्य का मान बढ़ाया है।

मधु की सफलता पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजभूषण गैरोला ने उन्हें सम्मानित किया। जनवरी में नेशनल कराटे फेडरेशन और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से नई दिल्ली में राष्ट्रीय कराटे चैंपियन​शिप का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तरकाशी से मधु चौहान ने परचम लहराया।

मधु की बेसिक शिक्षा माध्यमिक विद्यालय लक्षेश्वर से हुई। उन्होंने शहर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में दस वर्षों तक व्यायाम ​शि​क्षिका के रूप में भी कार्य किया। मधु की सफलता पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ने भी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Loading

About The Author


Spread the love