बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। 26 सितंबर को भारतीय सेना के इतिहास में उस समय पर एक और अध्याय जुड़ गया, जब सेना के जांबाजों ने गंगोत्री हिमालय के माउंट जोगीन वन को फतह कर तिरंगा फहराया।
भारतीय सेना की सेकंड जाट मुल्तान बटालियन के जांबाजों ने माउंट जोगीन एक (6465 मीटर) पर सफल आरोहण कर तिरंगा लहराया है। दल ने 26 सितंबर को चोटी पर सफल आरोहण किया। टीम में दल लीडर मेजर चंद्र कुमार समेत 11 जेसीओ और जवान शामिल थे।
इससे पूर्व सेना की इसी बटालियन ने सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में माउंट जेगो कांगड़ी (6550 मीटर), गंगोत्री हिमालय में बंदरपूंछ (6316 मीटर) और माउंट सतोपंत (7075 मीटर) चोटी पर भी आरोहण कर चुकी है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश