April 17, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति का गठन

Spread the love

गैर सरकारी सदस्यों में डॉ. वीडी शर्मा समेत चार पत्रकार भी नामित

बेबाक दुनिया डेस्क

देहरादून। पत्रकारों के लिए संचालित उत्तराखंड पत्रकार कल्याण कोष/मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति का गठन किया गया। दो वर्ष के लिए चार पत्रकारों को भी गैर सरकारी सदस्य के रूप में सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग नामित किया गया है।

गैरसरकारी सदस्यों में देवभूमि पत्रकार यूनियन, देहरादून के पत्रकार डॉ. वीडी शर्मा, एनयूजेआई, हल्द्वानी नैनीताल के दिनेश जोशी, एसोसिएशन ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ इंडिया, देहरादून की निशा रस्तोगी और इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रेस एन मीडिया मेन, देहरादून के दीन दयाल मित्तल हैं

समिति के गठन से लंबित पत्रकारों के पेंशन, मेडिकल, मृतक आश्रित आर्थिक सहायता मामलों का निस्तारण हो सकेगा।समिति में वरिष्ठ पत्रकार डा. वीडी शर्मा पहले भी दायित्व संभाल चुके हैं।

Loading

About The Author


Spread the love