वामपंथी संगठनों की शिकायत पर की कार्यवाही, कुमाऊं कमिश्नर को दिए आदेश
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। प्रेस कांफ्रेंस करने के मुद्दे में आनाकानी करने की वामपंथी संगठनों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने कुमाऊं मंडल के आयुक्त को जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है।
बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल की शिकायत वामपंथी नेताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की थी। शिकायत में कहा था, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा जिलाधिकारी को वामपंथी पार्टियों को नियमानुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनुमति देने को कहा गया, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनुमति देने में आनाकानी की गई।
गौरतलब हो कि वामपंथी पार्टियों का प्रतिनिधिमंडल एक सितंबर 2023 को बागेश्वर गया था और प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनुमति मांगी थी। आरोप है कि डीएम और एसडीएम बागेश्वर ने तो उल्टा प्रश्न किया, अनुमति क्यों देनी चाहिए। आरोप है कि अनुमति देने के लिए यह भी लिखित में मांगा गया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोलेंगे।
इस पर माकपा के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी और भाकपा (माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने भारत निर्वाचन आयोग और उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भेजकर बागेश्वर की डीएम के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई थी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।
बुधवार को उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कुमाऊं के कमिश्नर को मामले में जांच कर आख्या देने को कहा गया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश