मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को तांबे से बना वाद्य यंत्र तुरही, ताम्र जागेश्वर और डमरू भेंट किया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के पांचवें धाम प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा की और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रधानमंत्री 11:40 बजे शौकियाथल पहुंचे। इसके बाद मोदी सड़क मार्ग से जागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम जागेश्वर गर्भगृह में करीब सात मिनट तक पूजा की। फिर पुष्टिमता, महामृत्युंजय तथा केदारनाथ में पूजा अर्चना की।
इसके बाद मंदिर परिसर की परिक्रमा करते हुए अर्धनारेश्वर वृक्ष का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को तांबे से बना वाद्य यंत्र तुरही, ताम्र जागेश्वर तथा डमरू उपहार भेंट किया। प्रधानमंत्री ने लोगों का कार से उतरकर अभिवादन स्वीकार किया।






![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश