जिले के पथरी क्षेत्र की घटना, ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा था
पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा मामला किया शांत
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। जिले के पथरी थाना क्षेत्र में हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।

पथरी थाना क्षेत्र के खेड़ी लक्सर निवासी अजीम बाइक से पत्नी और बच्चों के साथ घर जा रहा था। उधर, पथरी थाने का सिपाही लक्सर की ओर से आ रहा था। बुक्कनपुर गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान सड़क से गुजर रही ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे अजीम घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, पत्नी और बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद लोग मौके पर एकत्र हो गए और दूसरी बाइक सवार सिपाही को घेर लिया और शव सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों के गुस्से को देखते हुए सिपाही को हिरासत में लेकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश