April 29, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

युवा पीढ़ी वोट की कीमत समझ चुकी है : धामी

Spread the love

बोले मुख्यमंत्री, आपके एक वोट से अयोध्या में विराजे हैं भगवान श्रीराम

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। रुड़की क्षेत्र के पिरान कलियर के आरसीई कॉलेज में बृहस्पतिवार को नमो नवमतदाता सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, युवा नव मतदाता ही नहीं, बल्कि भाग्य विधाता हैं।

कहा, युवा पीढ़ी वोट की कीमत समझ चुकी है और चुनावों में बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। पिछले दिनों जो मतदान प्रतिशत बढ़ा है, वह युवाओं की वजह से बढ़ा है। कहा, आज चुनाव आयोग के साथ हमें भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने का काम करना होगा। कहा, प्रधानमंत्री ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। आज का विपक्ष दिशाहीन है। सिर्फ विरोध कर रहा है।

कहा, भाजपा में सबसे पहले देश फिर पार्टी हैं और अंत में कार्यकर्ता हैं। पीएम मोदी ने अंतिम छोर तक काम करने का काम किया है। कहा, अयोध्या में भगवान राम विराजमान हो गए हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। कहा, आपके एक वोट से ही आज उत्तराखंड सरकार कठिन निर्णय लेने का काम कर रही है। कहा, आज प्रदेश में नकल का जो काम चल रहा था। इस अपराध को मुक्त करने का काम भी आपके ही वोट से हुआ है।

कहा, प्रदेश में भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने का काम सरकार कर रही है। कहा, आज फिर से राम युग आ गया है। प्रदेश में समान नागरिकता संहिता जल्द ही लागू की जाएगी। कहा, राम से राष्ट्र का उदय हो रहा है और रामराज आ रहा है। इसलिए सभी लोग प्रधानमंत्री का सहयोग करें और अपने वोट का सही प्रयोग करें। आपका वोट प्रधानमंत्री को मजबूत करेगा।

कहा कि देश में पहले बड़े बड़े घोटाले हुए हैं, लेकिन भाजपा ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का काम किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को वोट करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक संजय चौहान, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, सागर गोयल, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, मुनीश सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, गौरव कौशिक, रविंद्र पनियाला आदि रहे।

Loading

About The Author


Spread the love