रेस्क्यू टीम ने बुधवार को दोनों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए
बेबाक दुनिया डेस्क
फतेहपुर। रक्षाबंधन के एक दिन पहले परिवार में आपसी कलह ने दो हंसती मुस्कुराती जिंदगियों को लील लिया। झगड़े के बाद पहले बहन निचली रामगंगा नहर में कूद गई। बहन को बचाने के लिए भाई ने भी नहर में छलांग लगा दी। रेस्क्यू टीम ने बुधवार सुबह दोनों के शव ढूंढ निकाला।
बकेवर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में रक्षा बंधन के पूर्व में घर की आपसी कलह से खफा बेबी रीता उर्फ रानी मंगलवार को शाम निचली रामगंगा नहर में कूद गई। बहन को नहर में कूदता देख भाई बलजीत सिंह उर्फ दीपक (32) ने भी नहर में बचाने के लिए छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने रात में तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
बुधवार सुबह फिर रेस्क्यू टीम ने सर्च आपरेशन चलाया। देवमई पुल से 1200 मीटर दूर दिलावर पुल के पास जैसे ही रेस्क्यू शुरू किया तो पहले सुबह सात बाजे के आसपास बेबी का शव बरामद कर लिया। इसके बाद बरिगंवा पुराने पुल से 100 मीटर दूर दीपक का शव ढूंढने में रेस्क्यू टीम सफल रही।
इस बाबत एसओ राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दीपक के चाचा ने तहरीर देकर बताया कि मेरा भतीजा दीपक और भतीजी बेबी मंगलवार को नहर में नहाने गए थे, तभी बेबी रीता तेज धारा में फिसल गई और उसको बचाने के लिए दीपक भी कूद गया था। बताया, दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है।
उधर, रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन के शव देखकर गांव में शोक की लहर छा गई। जानकारी सांसद साध्वी निरंजन ज्योति और जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल पहुंचे और मां मीना और अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश