May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

यूपी : सौ फीसदी गांवों को मिला ‘खुले में शौच से मुक्ति’ का दर्जा

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

लखनऊ। योगी सरकार ने उस समय एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली, जब प्रदेश के सभी 95,767 गांवों ने 100 फ़ीसदी खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ) प्लस का दर्जा हासिल कर लिया।

उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, पिछले नौ महीने में अब तक देश के 80,000 से अधिक गांव ओडीएफ प्लस का दर्जा हासिल कर चुके हैं।

उधर, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में योगदान देने के लिए 60 सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के 75 सफाई कर्मचारियों और हर जिले से एक सफाई कर्मचारी को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Loading

About The Author


Spread the love