April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों ने मोहा मन

Spread the love

ऋषिकेश स्थित नवचेतना एकेडमी में शिक्षक दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एक साथ मनाई गई

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र के श्यामपुर स्थित बाबा नीम करोली नगर में नव चेतना एकेडमी में मंगलवार को शिक्षक दिवस व जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रोटरी क्लब ऋषिकेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा, शिक्षक विद्यार्थियों को सोचने, समझने और कौशल विकसित करने में मदद करते हैं और समाज में उनके व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में भी सहयोग करते हैं।

इस मौके पर बच्चों ने योग की भी प्रस्तुति दी और कई आसनों का प्रदर्शन किया। रोटरी क्लब के सचिव संजीव शर्मा ने बच्चों को शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। उधर, रोटरी क्लब ऋषिकेश के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने विद्यालय के बच्चों के लिए फर्नीचर देने की भी घोषणा की।

रोटरी क्लब द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम नवानी, प्रबंधक व समस्त स्टाफ को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय में मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। साथ ही राधा कृष्ण के नृत्य पेश किए गए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बी चार्ल्स, प्रधानाचार्य नीलम नवानी, नरेश अमोला, दीना नौटियाल, अनूप रावत, रुचि डिमरी, रुचि वशिष्ट, निशा, आरती कलूड़ा, लक्ष्मी उनियाल, मेघा भट्ट, सोनम, सिमरन, शीतल बिष्ट, अर्चना पांडे, शिखा वशिष्ठ, रचना, अभिनव काला, मीनू, श्वेता, सोनी, कुलदीप, दिनेश कुमार, संगीता रतूड़ी, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love