April 23, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

रक्षाबंधन और ओणम पर केंद्र का महिलाओं को उज्ज्वला का गिफ्ट

Spread the love

आम उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर ₹200 सस्ता, उज्जवला कनेक्शन वालों को ₹400 का फायदा होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक मामलों की कैबिनेट की बैठक में देश की करोड़ों बहनों को दिया तोहफा

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। मंगलवार को केंद्र सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन और ओणम पर्व का सबसे बड़ा तोहफा देते हुए रसोई गैस के प्रति सिलेंडर में ₹200 की कमी कर दी है। इस फैसले से सरकार को वैसे तो 2023-24 के दौरान करीब 7,680 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ भी पड़ेगा।

वहीं, केंद्र सरकार के इस फैसले को कुछ राजनीतिक दल कुछ राज्यों में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी देख रहे हैं। उधर, केंद्र के इस फैसले का लाभ देश के करीब 33 करोड़ उपभोक्ताओं को होगा। इस फैसले के बाद उज्जवला लाभार्थियों को जहां ₹400 का फायदा होगा, वहीं आम उपभोक्ताओं को ₹200 का फायदा होगा।

उज्जवला लाभार्थियों को ₹400 फायदा ऐसे होगा, क्योंकि उनको पहले ही ₹200 की सब्सिडी मिल रही थी। अब प्रति सिलेंडर ₹200 और कम होने से फायदा ₹400 का हो जाएगा। वहीं, आर्थिक मामलों की कैबिनेट बैठक में उज्ज्वला योजना के तहत देशभर में 75 लाख महिलाओं को नए गैस कनेक्शन देने का भी फैसला लिया गया है।

कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी पत्रकारों को देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आम जनता के साथ हमेशा रही है और आगे भी साथ ही रहेगी। कहा, आम जनता मोदी सरकार की प्राथमिकता में है। कहा कि कैबिनेट ने घरेलू एलपीजी की महंगाई से आम जनता को निजात दिलाने के लिए यह कदम उठाया है।

कहा, सरकार के इस फैसले से केंद्र पर करीब 7,680 करोड रुपये का वित्तीय भार भी पड़ेगा। कहा, इसके लिए केंद्र सरकार तेल कंपनियों को आर्थिक कमी का भुगतान भी करेगी। गौरतलब हो कि केंद्र सरकार ने जून 20-20 में आम उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडरों में जून 2020 में एलपीजी सब्सिडी देनी बंद कर दी थी।

ठाकुर ने कहा कि यह फैसला कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नहीं लिया गया है, बल्कि आम लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए लिया गया है। उधर, देश में उज्जवला सिलेंडर ₹703 में अब 14.2 किलो का मिलेगा। देश में अब तक 9 करोड़ 60 लाख उपभोक्ताओं को उज्जवला गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक संदेश में बहनों और महिलाओं के लिए कहा, रक्षाबंधन का पर्व परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी से बहनों को सहूलियत होगी। उनका जीवन और भी आसान होगा। कहा, मेरी हर बहन सुखी, स्वस्थ और खुशहाल रहे, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी जताते हुए इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिला वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा, हमें मातृ शक्ति पर गर्व है कि उनकी तरह बनने के लिए अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी।

Loading

About The Author


Spread the love