April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

रुड़की आईआईटी की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला

Spread the love

पुलिस बोली, चार-पांच दिन से छात्रा अपने परिजनों का फोन नहीं उठा रही थी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। रुड़की आईआईटी की एक छात्रा का शव रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दी। पुलिस के मुताबिक, शव से काफी दुर्गंध आ रही थी, जिससे लगता है कि छात्रा ने कई दिन पूर्व ही यह आत्मघाती कदम उठा लिया था।

पुलिस के मुताबिक, हैदराबाद निवासी पार्थवी आईआईटी से बायो साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, चार-पांच दिन से वह डिप्रेशन में चल रही थी और परिजनों का भी फोन नहीं उठा रही थी। छात्र के परिजनों ने आईआईटी प्रशासन से फोन पर वार्ता की और मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, छात्रा के कमरे से दुर्गंध आने पर छात्राओं ने जानकारी आईआईटी प्रशासन को दी।

आईआईटी प्रशासन ने छात्रा का रूम खुलवाकर देखा तो वह पंखे पर फंदे पर लटकी हुई थी। रविवार शाम को आईआईटी प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर सिविल लाइंस कोतवाली एसएसआई अभिनव शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Loading

About The Author


Spread the love