बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर की निवासी और फ्लेक्स प्रिंटिंग का व्यवसाय करने वालीं महिला उद्यमी रेखा कृथ्वाल वीरांगना सावित्री बाई फुले सम्मान से सम्मानित की जाएंगी।
रेखा को 10 और 11 दिसंबर को भारतीय दलित साहित्य अकादमी के दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। रेखा पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर के केदार मोहल्ला की निवासी है। इन्होंने कक्षा 12 तक की शिक्षा बुढ़ाकेदार सरकारी स्कूल में की और स्नातक की पढ़ाई के लिए उत्तरकाशी आ गईं। स्नातक के बाद हिमालय पर्यावरण शिक्षा संस्थान उत्तरकाशी में काम किया।
उन्होंने नुक्कड़ नाटक के साथ ही गढ़वाल मंडल से कुमाऊं के पंचेश्वर तक पदयात्रा की। इसके अलावा रक्षा सूत्र आंदोलन, बालिकाओं को प्रशिक्षण और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई के साथ महिला संगठन बनाने में योगदान दिया। बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ सिलाई बुनाई एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया। रेखा श्रीनगर की प्रतिष्ठित महिला उद्यमी हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश