रायपुर पुलिस ने छापा मारकर की कार्रवाई, चार हजार बरामद, 1.87 लाख रुपये फ्रीज
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप एक दिवसीय क्रिकेट मैच में राजधानी में सट्टा लगवाते दो लोगों को रायपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर चार हजार रुपये बरामद किए। इस दौरान आरोपियों के खाते से 1.87 लाख फ्रीज कर दिए।
राजधानी के बड़े पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया, रायपुर पुलिस को एक मकान में विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगवाने की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो दो लोग मोबाइल से सट्टा लगवाते मिले। दोनों ने अपने नाम इरशाद खान और सलीम, रायपुर बताए।
बताया, गो एक्सचेंज वेबसाइट से सट्टा लगवा रहे थे। 25 हजार रुपये में एक लाख प्वाइंट मिलते हैं। बड़े कप्तान के मुताबिक, दोनों के पास चार हजार रुपये की नकदी भी मिली है। साथ ही दोनों के खातों को फ्रीज कर दिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश