गठबंधन के नेता बोले, हम सभी साथ-साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे
बेबाक दुनिया ब्यूरो
नई दिल्ली। मुंबई में विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलाइंस (इंडिया) की दो दिवसीय बैठक का शुक्रवार को समापन हो गया।
बैठक समाप्त होने के पहले गठबंधन के नेताओं ने कई अहम निर्णय भी लिए, जिसमें पहले तो साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का संकल्प लिया गया। इसके बाद 14 सदस्यीय समन्वय समिति और 19 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति बनाने का एलान किया गया।
यह भी एलान किया गया कि यही चुनाव अभियान समिति सीटों के बंटवारे पर काम करेगी। इसके अलावा यह भी एलान किया गया कि समन्वय समिति ही विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की सर्वोच्च इकाई के रूप में भी काम करेगी। राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में गठबंधन के लोगो और संयोजक के नाम पर कोई फैसला नहीं हो सका है।
बैठक के बाद यह भी एलान किया गया कि गठबंधन की अगली बैठक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। उधर, मुंबई के एक पांच सितारा होटल में इंडिया गठबंधन की बैठक के दूसरे दिन 28 दलों के 63 नेताओं की पांच घंटे तक चर्चा हुई। बैठक में तीन राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए गए और कहा गया कि गठबंधन के सदस्य लोकसभा चुनाव में मिलकर मिलकर लड़ेंगे।
इसके अलावा राज्यों में सीट बंटवारे की व्यवस्था भी तुरंत शुरू हो जाएगी। बैठक में चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया के 12 सदस्यीय कार्य समूह का भी गठन किया गया। साथ ही मीडिया के लिए 19 सदस्यीय कार्य समूह भी बनाया गया।
बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी नेता शरद पवार, शिवसेना (एबीटी) नेता उद्धव ठाकरे, कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी, एनसीपी की सुप्रिया सुले, सपा नेता रामगोपाल यादव, लालू प्रसाद यादव, आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सपा मुखिया अखिलेश यादव आदि भी मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश