बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। ब्राह्मण जोड़ो अभियान के अंर्तगत 24 सितंबर को सुबह 10 बजे, पंतद्वीप, हरकी पैड़ी हरिद्वार में महासम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में लाखों ब्राह्मण आएंगे।
उक्त जानकारी बृहस्पतिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित संयोजक पंडित विशाल शर्मा ने दी। बताया, देशभर में हो रही ब्राह्मण की अनदेखी को लेकर ब्राह्मण महाकुंभ से 11 सूत्री मांगपत्र सीएम, पीएम, राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
आरोप लगाया, ब्राह्मण को सिर्फ वोट बैंक के रूप में सरकारें इस्तेमाल कर रही है। सम्मेलन के माध्यम से सरकारों को बताया जाएगा कि ब्राह्मणों को सिर्फ वोट बैंक रूप में ही इस्तेमाल न करें। भारत में करोड़ों ब्राह्मण हैं, फिर भी मूलभूत अधिकारों से वंचित हैं।
शर्मा ने बताया, प्रथम बार उत्तराखंड के हरिद्वार में देशभर से बड़ी संख्या में ब्राह्मण महाकुंभ में शामिल होंगे। बताया,
सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। उन्होंने उत्तराखंड के ब्राह्मण समाज से अपील की कि प्रत्येक घर से कम से कम एक सदस्य महाकुंभ में मौजूद रहे।
इस मौके पर डा. वीडी शर्मा, गोविंद बल्लभ पांडे, अरुण शर्मा, ब्राह्मण समाज महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद मेहता एडवोकेट, महामंत्री शशि शर्मा, आचार्य पवन शर्मा, राजेश शर्मा, प्रमोद डोबरियाल आदि मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश