May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

शिव भक्तों से बड़ा कोई भी नहीं : राज्यपाल

Spread the love

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने किए बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) बृहस्पतिवार को सुबह हेलिकॉप्टर से बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे और रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा कर विश्व एवं जन कल्याण के कामना की। उधर, दोपहर बाद बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के भी दर्शन किए।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल का रुद्रप्रयाग के डीएम डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा ने वीआईपी हैलीपैड पर स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहित समाज से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया।

राज्यपाल ने तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदारनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। उन्होंने प्रदेश के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। पूजा के बाद राज्यपाल ने श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बाबा केदार के जयकारे भी लगवाए।

उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा, शिवभक्त से बड़ा दुनिया में कोई भी नहीं है। कहा, केदार घाटी के कण-कण में भगवान भोलेनाथ का वास है। यहां के पर्वतों में भगवान शिव की छवि दिखती है। यह भगवान केदारनाथ की महिमा ही है कि केदारपुर में पहुंचते ही मनुष्य ध्यान मग्न होने लगता है। इस दौरान उन्होंने डीएम से केदारपुरी में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की।

डीएम ने उन्हें कई चरणों में केदार घाटी में चल रहे कार्यों की रिपोर्ट पेश करते हुए आने वाले समय में होने वाले कार्यों की जानकारी उपलब्ध करवाई। केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में योगदान दे रहे जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और मंदिर समिति के लोगों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, पूर्व अध्यक्ष किशन, पंकज शुक्ला, उमेश चंद्र पोस्ती, तेज प्रकाश त्रिवेदी, जितेंद्र वर्मा सहित तीर्थ पुरोहित आदि मौजूद रहे।

उधर, बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह बदरीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इस मौके पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने राज्यपाल का स्वागत कर भगवान का प्रसाद भेंट किया।

Loading

About The Author


Spread the love