April 29, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

शुक्रवार सुबह घने कोहरे के आगोश में रहा दून एयरपोर्ट

Spread the love

हवाई पट्टी में कोई भी फ्लाइट न तो पहुंची और न ही कोई उड़ान संचालित हुई

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बृहस्पतिवार रात से देहरादून जिले में घना कोहरा छा गया था, जो शुक्रवार देर सुबह तक रहा, जिसके चलते देहरादून एयरपोर्ट पर सुबह कोई भी फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी।

देहरादून एयरपोर्ट पर सुबह के समय अहमदाबाद और दिल्ली से दो फ्लाइट पहुंचती हैं। एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात से ही काफी घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजुविलटी काफी गिर गई। इससे सुबह के वक्त की उड़ाने एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाई। इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट को सुबह आठ बजे एयरपोर्ट पहुंचना था, जबकि इंडिगो की दूसरी दिल्ली वाली फ्लाइट को सुबह 9:20 पर पहुंचना था।

लेकिन, घने कोहरे के कारण दोनों उड़ानें साढ़े 10 बजे तक एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाई। एयरपोर्ट के मौसम विभाग ने सुबह विजुविलटी 50 मीटर दर्ज की थी। वहीं न्यूनतम तापमान 6.6 दर्ज किया। उधर, देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया होने से सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

Loading

About The Author


Spread the love