April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

श्रीराम शोभायात्रा भी शामिल हुईं विस अध्यक्ष

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में 22 जनवरी को यूपी के अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने निंबूचौड़ में शोभायात्रा में शिरकत कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को हर घर में मानने के लिए कहा और सभी को 21 व 22 जनवरी को मालवीय उद्यान में होने जा रहे कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भी दिया। बताया, 21 जनवरी को निकाली जाने वाली शोभायात्रा आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार से शुरू होकर मालवीय उद्यान तक जाएगी।

बताया, इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया है। बताया, भजन संध्या की शोभा पवन गोदियाल व कविता गोदियाल अपनी प्रस्तुति से बढ़ाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक प्रमोद केष्टवाल, शशिबाला केष्टवाल, आराधना देवी, मोनिका देवी, मनोज और साकंबरी देवी आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love