May 4, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

‘सरकार जनता के सवालों का जवाब देने में असफल रही’

Spread the love

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने लगाया आरोप, बोले- साल के तीन सत्रों में कम सात दिन विस सत्र चलना चाहिए

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा की पुष्कर सिंह धामी सरकार विधानसभा सत्र के दौरान जनता के प्रश्नों का जवाब देने में असफल रही।

विधानसभा के नियमों का हवाला देते हुए आर्य ने कहा, कार्य संचालन नियमावली के मुताबिक, साल के तीन सत्रों में कम से कम सात दिन विधानसभा का सत्र चलना ही चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ने पिछले साल आठ दिन और इस साल मात्र सात दिन ही विधानसभा का सत्र चलाकर अपनी नाकामी को उजागर किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कोई बिजनेस न होने का बहानाकर लोगों को सिर्फ बरगलाने का ही कार्य नहीं किया, बल्कि यह उसका बहाना हास्यास्पद भी है। उन्होंने कहा, राज्य के सैकड़ों ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर विधासभा सत्र में चर्चा होनी ही चाहिए थी, लेकिन सरकार ने ऐसा न कर लोगों की समस्याओं की ही पूरी तरह से अनदेखी की है। उन्होंने कहा, समय कम होने से जनता से जुड़े विषय छूट जाते हैं।

Loading

About The Author


Spread the love