May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सीएम के सचिव की मां की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव और गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे की मां की अस्थियां शुक्रवार को हरकी पैड़ी के पास गंगा में प्रवाहित की गईं।

पांडे परिवार के तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने वीआईपी घाट पर अस्थि प्रवाह पूरे विधि विधान से कराया। अपनी मां की अस्थियों को उनके बेटे ने गंगा में प्रवाहित किया। इससे पूर्व वीआईपी घाट पर अस्थिकलश पर लोगों ने पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर भावभीनी विदाई दी।

Loading

About The Author


Spread the love