दिसंबर में आयोजित निवेशक सम्मेलन से पूर्व रोड शो के लिए धामी चेन्नई पहुंचे
बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। दिसंबर में आयोजित निवेशक सम्मेलन से पूर्व देश-विदेश में रोड शो कर रही उत्तराखंड सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी बुधवार को चेन्नई पहुंचे। धामी रोड शो से पूर्व बृहस्पतिवार को मंदिर में भगवान पार्थसारथी के दर्शन किए।
धामी बृहस्पतिवार को सुबह चेन्नई के ट्रिप्लीकेन स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक अवतार पार्थसारथी भगवान के पौराणिक मंदिर पहुंचे और पूरे विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पार्थसारथी भगवान से समस्त प्रदेशवासियों की उन्नति और कुशलक्षेम के लिए भी प्रार्थना की।
गौरतलब हो कि पार्थसारथी मंदिर में भगवान विष्णु के चार अवतारों भगवान कृष्ण, श्रीराम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है। बताया जाता है कि मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है और इसकी वास्तुकला भी बेहद अद्भुत है।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश