टीम नगर निगम चौक भी पहुंची और मौके का नक्शा तैयार किया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। रुड़की क्षेत्र के बेलडा गांव में इसी साल 11 जून को युवक का शव मिलने के बाद हुए बवाल के मामले में देहरादून से आई सीबीसीआईडी की जांच टीम ने शुक्रवार को पूर्वान्ह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर दो दरोगाओं के बयान दर्ज किए।
इसके अलावा टीम में शामिल लोगों ने नगर निगम चौक पर पहुंचकर घटनास्थल का नक्शा तैयार किया। सीबीसीआईडी की टीम इंस्पेक्टर किशन टमटा के नेतृत्व में पहुंची थी। ज्ञात हो कि मामले में एससी/एसटी आयोग ने भी गांव पहुंचकर पीड़ितों के बयान दर्ज किए थे। इसके बाद मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई थी।
शुक्रवार को सीबीसीआईडी की टीम कोतवाली पहुंची और दो दरोगाओं के बयान दर्ज किए। इसके बाद नगर निगम चौक पहुंचकर नक्शा तैयार किया। ज्ञात हो कि नगर निगम चौक से ही बावल की शुरुआत हुई थी और ग्रामीणों ने पुलिस संग धक्कामुक्की की थी।
यहां से टीम शंकरपुरी गांव पहुंची और नक्शा तैयार किया, फिर टीम बेलडा गांव पहुंची और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
ये था मामला
11 जून 2023 की रात को रुड़की की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव में सड़क पर पंकज नामक युवक का शव ट्रैक्टर-ट्राॅली के पास मिला था। 12 जून को पंकज के परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव सड़क पर फेंकने का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया गया था। उसी दिन शाम को शव गांव लाने पर जमकर बवाल हुआ था। बवाल में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। पुलिस ने छह केस दर्ज किए थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश