बोले, भाजपा लोकसभा चुनाव जीतेगी, हम ज्ञानवापी मस्जिद को हटाकर पूरा मंदिर बनाएंगे
बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। अचानक बाल स्वरूप रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद और फायर ब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा, भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करेगी।
कहा कि केवल राम मंदिर के कारण भाजपा चुनाव नहीं जीतेगी, बल्कि देश के लिए भाजपा ने जो भी सवाल उठाएं हैं, उससे जनता बहुत खुश है और भाजपा अपने कामों के चलते चुनाव जीतेगी। कहा, हम कुछ काम नहीं कर पाए, लेकिन जो उपलब्धियां गिनाएंगे, उसमें हम चुनाव जीतेंगे। कहा, वाराणसी में मंदिर के ऊपर बनी ज्ञानवापी मस्जिद को हटाकर पूरा मंदिर बनाएंगे। कहा, अगर दूसरा समुदाय मस्जिद दूसरी जगह बनाना चाहता है तो उसके लिए मदद करेंगे।
कहा, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रण के बावजूद भी नहीं आ पाया था। विपक्ष को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर बुलाए जाने पर कहा, नहीं बुलाते तो यह लोग हंगामा करते। बुलाने के बाद भी जो नहीं गए, उनका नाम पब्लिक में खराब हो गया। स्वामी ने खुद को घर की मूली बताया। उन्होंने कहा, सोनिया गांधी को निमंत्रण नहीं देना चाहिए था, क्योंकि वह ईसाई हैं।
एक सवाल के जवाब में कहा, भाजपा में कांग्रेस के लोग आ गए मैं उन्हें कैसे रोक सकता हूं? ये सब आ रहे हैं कि भाजपा उनको टिकट दें, उनको संसद बना दें, लेकिन वे योगदान क्या करेंगे, मैं नहीं जानता। इस मौके पर स्वामी प्रमोदवन स्थित कांची कामकोटि पीठ भी गए और संतों से मुलाकात की।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश