May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

स्कूल में स्मार्ट बोर्ड इंटरएक्टिव पैनल शुरू

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर में स्मार्ट बोर्ड इंटरएक्टिव पैनल का शुभारंभ किया गया। यह राज्य का पहला स्कूल है, जहां 14 कक्षों को टच स्क्रीन स्मार्ट क्लास से पढ़ाई शुरू हुई है।

वक्ताओं ने कहा, समय के साथ चलना और आधुनिक शिक्षण तकनीकी युक्त शिक्षण प्राप्त करना हमारे भैया बहनों का सौभाग्य रहेगा। इस मौके पर प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य अरुण सक्सेना एडवोकेट ने स्कूल को 51,000 की राशि प्रदान की। साथ ही उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में विद्यालय के जो बच्चे टॉप 10 में आएंगे उनको ₹11,000 की राशि प्रति छात्र देने की घोषणा की।

उद्घाटन में स्कूल प्रबंध कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष डॉ रितु गुप्ता, अरुण सक्सेना, रोहित मित्तल, मुख्य वक्ता डॉ ध्रुव कुमार, प्रोफेसर स्कूल ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी, दून विवि के रजिस्ट्रार डॉ एएस मंद्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य वाचस्पति फोंदनी आदि मौजूद रहे।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, प्रांत संगठन मंत्री भुवनजी, प्रांत मंत्री रजनीकांत शुक्ल, प्रदेश निरीक्षक डॉ विजयपाल ने विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश शर्मा ने सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से अभिनंदन और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Loading

About The Author


Spread the love