May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

स्वच्छता दूत ही स्वच्छता अभियान की धुरी : सीएम

Spread the love

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2023 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

सीएम ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023’ से 15 ग्राम पंचायतों को सम्मानित भी किया

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2023 का शुभारंभ करते हुए कहा, स्वच्छता दूत ही स्वच्छता अभियान की धुरी हैं और जो सम्मान राज्य ने प्राप्त किया, वो इनके बिना असंभव था।

उन्होंने कहा, भारतीय संस्कृति और दर्शन में स्वच्छता हमेशा से सर्वोच्च प्राथमिकता में रही है। ये हमारे मूल्यों और संस्कारों का अभिन्न अंग हैं। कार्यक्रम के दौरान ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023’ से मुख्यमंत्री ने 15 ग्राम पचायतों को सम्मानित किया। साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पांच पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया और स्वच्छता ही सेवा गीत का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन से देश स्वच्छता के प्रति पुनः जागृत हुआ है। स्वच्छता के इस महाअभियान की सफलता की चर्चा विश्व में हो रही है। कहा, जब सरकार के प्रयासों में जन भागीदारी जुड़ती है तो उन प्रयासों की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है।

कहा, उत्तराखंड की भूमि धार्मिक, पौराणिक भूमि है। इस भूमि के कण-कण में देवताओं का वास है और देवता वहीं वास करते हैं, जहां स्वच्छता होती है। कहा, स्वच्छता और पर्यटन का आपस में गहरा संबंध है, जहां स्वच्छता होती है वहां पर्यटन में भी वृद्धि होती है। कहा, राज्य सरकार द्वारा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कहा, कचरा मुक्त भारत के भाव को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, निदेशक शहरी विकास नितिन भदौरिया, निदेशक स्वजल कर्मेन्द्र सिंह मौजूद थे।

पुरस्कृत जनसंख्या श्रेणी 2000 की ग्राम पंचायतें

नैनीताल से ग्राम पंचायत पस्तोला की ग्राम प्रधान खष्टी राघव, ग्राम पंचायत बोहराकोट के प्रधान बसंत लाल शाह, ग्राम पंचायत जमराड़ी के ग्राम प्रधान बलवीर सिंह, चंपावत जिले की ग्राम पंचायत चौकी के ग्राम प्रधान मोहन चंद पांडे, ग्राम पंचायत ठांटा के ग्राम प्रधान शिवशंकर पाठक।

जनसंख्या श्रेणी 2000-5000 में

नैनीताल से ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया के ग्राम प्रधान विपिन चंद जोशी, ग्राम पंचायत कनिया की ग्राम प्रधान सुनीता घुघतियाल, ग्राम पंचायत हल्दूचौड़ जग्गी की ग्राम प्रधान मीना भट्ट, ग्राम पंचायत हल्दूचौड़ दीना की ग्राम प्रधान हेमंती जोशी, देहरादून की ग्राम पंचायत भगवानपुर जुल्हो के ग्राम प्रधान दीपक जोशी।

जनसंख्या श्रेणी 5000 से अधिक

देहरादून की ग्राम पंचायत डाकपत्थर की ग्राम प्रधान मंजू, ग्राम पंचायत खदरी खड़कमाफ की ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल, हरिद्वार की ग्राम पंचायत खेड़ा जट की ग्राम प्रधान अवध कुमारी, ग्राम पंचायत भगेरी मेहबातपुर (एल) के ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार, ऊधमसिंह नगर की ग्राम पंचायत विगराबाग की ग्राम प्रधान माधवी देवी।

ये पर्यावरण मित्र हुए सम्मानित

पप्पू, विनोद, शिवकुमार, मीना और सविता।

Loading

About The Author


Spread the love