May 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

‘हमें सदैव सत्य का पालन करना चाहिए’

Spread the love

प्रथम महिला गुरमीत कौर गुजराती समाज समिति के समारोह में बोलीं

कहा, मां दुर्गा पर हमारी श्रद्धा अत्यधिक, मां के हर रूप का अपना महत्व

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। नवरात्र के नौ दिनों के महोत्सव में हम अलग-अलग रूपों में मां दुर्गा की पूजा करते हैं, जिनके प्रति हमारी श्रद्धा अत्यधिक होती है। मां के हर रूप का अपना महत्व है।

यह बात राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) की पत्नी और
प्रथम महिला गुरमीत कौर ने गुजराती समाज समिति द्वारा सोमवार को नवरात्र के अवसर पर आयोजित समारोह में कही। अपनी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए गुजराती समुदाय के कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर और पार्षद अमिता सिंह भी मौजूद थीं।

प्रथम महिला गुरमीत कौर ने नवरात्र की बधाई देते हुए गुजराती समाज समिति देहरादून के प्रति आभार जताया। कहा, नवरात्र के नौ दिनों के इस महोत्सव में हम अलग-अलग रूपों में मां दुर्गा की पूजा करते हैं, जिनके प्रति श्रद्धा अत्यधिक होती है। कहा, मां के हर रूप का अपना महत्व है, जो हमें यह याद दिलाता है कि बुराई को नष्ट करने और अच्छाई को प्रमोट करने के लिए हमें सदैव सत्य का पालन करना चाहिए।

कहा, नवरात्र का महत्व हमारे जीवन में भी है। हमें इस अवसर को सही तरीके से मनाने का प्रयास करना चाहिए और पूरी मानवता को इस उत्सव को मनाने की प्रेरणा देनी चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड में रहने वाले विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने में कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने सांस्कृतिक विविधता में योगदान के लिए गुजराती समुदाय की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पारंपरिक संगीत, नृत्य प्रस्तुतियों का आनंद लिया। नीता कंसारा और भारती पांचाल द्वारा स्वादिष्ट गुजराती व्यंजनों की एक श्रृंखला भी तैयार की गई, जिसका लोगों ने स्वाद चखा।

Loading

About The Author


Spread the love