बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। हरिद्वार के भेल क्षेत्र के सरकारी प्राथमिक विद्यालय सेक्टर एक में शनिवार को करीब बारह बजे परिसर में गुलदार को देखकर बच्चे सहम गए और शोर मचा दिया, जिस पर शिक्षिका पहुंची और दरवाजे बंद कर दिया।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने वन विभाग की टीम और अपने अफसरों को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में गुलदार को देखा गया था। स्कूल में लगभग 80 बच्चे पढ़ते हैं और ये सभी खौफजदा हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश