बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में स्थित सिख समाज के पवित्र धर्मस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 11 अक्तूबर को सर्दियों के लिए बंद होंगे।
गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने उपरोक्त घोषणा करते हुए बताया कि कपाट इस साल 20 मई को खोले गए थे। जिस समय कपाट खुले थे, उस वक्त यहां पर भारी मात्रा में बर्फ जमा थी। बर्फ की हटाने के बाद रास्ता बनाया गया फिर इसके बाद श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मत्था टेका।
इस बार उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर इस यात्रा पर भी पड़ा और कई बार व्यवधान भी पड़ा, लेकिन मौसम के खुलते ही यात्रा के फिर से जोर पकड़ने की उम्मीद है। इस बाबत ट्रस्ट के मुखिया नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि अब तक धाम में दो लाख 27 हजार 500 श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं। बताया कि इनकी संख्या आगे और भी बढ़ सकती है, क्योंकि मौसम अब खुल रहा है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश