कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी और कई जगह के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी बदल दिए गए
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शासन ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों समेत 25 अफसरों का तबादला कर दिया।
आईएएस अधिकारियों में नगर निगम देहरादून के आयुक्त मनुज गोयल को अपर सचिव ग्राम्य विकास, नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी को कुमाऊं मंडल विकास निगम का एमडी, सीडीओ पिथौरागढ़ वरुण चौधरी को नगर निगम हरिद्वार का नगर आयुक्त, रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह को मुख्य विकास अधिकारी चमोली, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी नंदन कुमार मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़, दिवेश शाशनी डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की।
डिप्टी कलेक्टर चमोली डॉ दीपक सैनी को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी, आशीष भटगाई निदेशक समाज कल्याण हल्द्वानी को हटाकर अभी कोई चार्ज नहीं दिया गया है। इसी तरह आईएएस अधिकारी वरुणा अग्रवाल को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा, अनामिका को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी और आशीष कुमार मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ बनाया गया है।
पीसीएस अधिकारियों में अशोक कुमार पाण्डेय को सीडीओ नैनीताल, डॉ ललित नारायण मिश्रा को अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून, श्याम सिंह राणा को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, वीर सिंह बुदियाल को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून, अनिल गबर्याल को जीएम प्रशासन परिवहन निगम देहरादून।
दयानंद सरस्वती को महाप्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम, भवान सिंह चलाल को निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर, राजकुमार पांडेय को डिप्टी कलेक्टर चमोली, रविंद्र कुमार जुवंथा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, अनिल शुक्ला को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग, स्म्रता परमार को उप सचिव, उत्तराखंड सूचना आयोग देहरादून, उमेश नारायण पाण्डेय को अपर सचिव सिंचाई और लघु सिंचाई से हटाकर कोई पद नहीं दिया गया है।
वहीं, सचिवालय सेवा की गरिमा रौंकली को अपर सचिव सिंचाई और लघु सिंचाई बनाया गया है, जबकि हरीश रैरटोलिया को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद बनाया गया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश