December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

14 फरवरी को बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि की होगी घोषणा

Spread the love

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर के राजमहल में महाराजा मनुजयेंद्र शाह करेंगे एलान

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी (14 फरवरी) को टिहरी के नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में विधि-विधान से पंचांग गणना के बाद तय होगी। कपाट खुलने की तिथि का एलान राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल की पंचांग गणना के बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह करेंगे।

इस मौके पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय, राजकुमारी शिरजा शाह भी मौजूद रहेंगे। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया, बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि परंपरागत रूप से राजमहल में तय होने के लिए 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से धार्मिक समारोह शुरू होगा। पंचांग गणना के बाद दोपहर तक कपाट खुलने की तिथि घोषित हो जाएंगी।

इसी दिन तेलकलश यात्रा की भी तिथि तय हो जाएगी। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी बदरीविशाल के अभिषेक के लिए इस्तेमाल होने वाले तेलकलश को श्रीयोग बदरी पांडुकेश्वर एवं श्रीनृसिंह मंदिर जोशीमठ में पूजा के बाद 14 फरवरी को राजमहल के सुपुर्द करेंगे। इस मौके पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार समेत मंदिर समिति के सदस्य, डिमरी केंद्रीय पंचायत पदाधिकारी एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल आदि मौजूद रहेंगे।

Loading

About The Author


Spread the love