बेबाक दुनिया ब्यूरो
नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी तक चलेगा। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण होगा और एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
उपरोक्त जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अंतरिम बजट सत्र 2024 के हैशटैग के साथ एक्स पर पोस्ट कर बताया। लिखा, 17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी तक चलेगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण से सत्र शुरू होगा और एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से होगी।
राष्ट्रपति दोनों सदनों लोकसभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसी दिन मोदी सरकार संसद में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेगी। एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेंगी, जो मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट होगा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश