बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भ में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से होगी।
बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण पत्र सौंपा। जिसको मोदी ने स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर भावनाओं से भरा एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या आने के लिए मुझे निमंत्रित किया गया है।
उन्होंने आगे लिखा, इसके लिए मैं खुद को जहां धन्य महसूस कर रहा हूं, वहीं यह मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवन काल में मैं इस ऐतिहासिक अवसर (भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा) का गवाह बना सकूंगा। उधर, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।
गौरतलब हो कि रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देशभर के चार हजार संत-महात्मा और ढाई हजार अतिविशिष्ट लोग भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री को निमंत्रणपत्र देने वालों में श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्र, रामेंद्र मिश्र, तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी जगदगुरु माधवाचार्य, स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ महाराज, कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी महाराज और चंपत राय शामिल थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश