December 6, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

4750 करोड़ की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन, लोकार्पण

Spread the love

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय सड़क और परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड के लिए 4,750 करोड़ से अधिक लागत की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, आज से तीन महीने के अंदर ऋषिकेश के श्यामपुर फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। कहा, अभी तक उत्तराखंड में जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं, वह एक लाख करोड़ के हैं। इनमें 16 हजार करोड़ के केवल रोपवे के प्रोजेक्ट हैं। कहा, उत्तराखंड में आने वाले समय में यह राशि दो लाख करोड़ के होंगे। कहा, 2024 तक त्यूणी हाईवे का निर्माण हो जाएगा, साथ ही कुमाऊं से बदरीनाथ तक मार्ग बनेगा।

कहा, मसूरी में जाम से मुक्ति के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। कहा, पांवटा साहिब से मेदनीपुर तक और गुल्लू पुर तक सड़क का दो फेज में निर्माण कार्य होगा। कहा, गतांग गली समेत सीमाओं को जोड़ा जाएगा। कहा, चमोली में 80 करोड़ की लागत से दो लेन सड़क बनेगी। दिल्ली से देहरादून मार्ग की सौगात पीएम ने दी I कहा, प्रदेश को 12 हजार करोड़ की परियोजना का लाभ जल्द मिलने लगेगा। इसके बाद चारधाम में दो करोड़ यात्री अब उत्तराखंड में आएंगे।

उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार इस तरह के कार्य करे, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिले। कहा, चार धाम परियोजना भी महत्वपूर्ण है। 12 हजार करोड़ की परियोजना को सितंबर 2024 तक पूरा किया जाएगा। कहा, केदारनाथ धाम में पांच लैंस स्लाई 2025 तक पूरा होगा जबकि सूखी टॉप में गंगोत्री धाम में मई 2025 तक काम पूरा होगा। वही, यमुनोत्री धाम में जून 2025 तक काम शुरू किया जाएगा।

मैं जो बोलता हूं, वह करता हूं

गडकरी ने कहा, मैं भौकाल वाला नेता नहीं हूं और जो बोलता हूं वह करता भी हूं। कहा, 16 हजार करोड़ रुपये के कार्य आपके राज्य में कर रहा हूं। कहा, आपके सीएम उत्साही हैं, काम करना चाहते हैं। कहा, उत्तराखंड केवल आपका नहीं करोड़ों लोगों का है। आने वाले समय में यह आदर्श राज्य बनेगा।

मानव सभ्यता में सड़क निर्माण महत्वपूर्ण : धामी

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, केंद्रीय मंत्री ने न केवल सड़कों से देश को जोड़ा, बल्कि कई संस्कृति और सभ्यता को भी जोड़ा है। कहा, प्रदेश में विकास का नया अध्याय शुरू किया गया है। उत्तराखंड अब विकास की भूमि के रूप में पहचानी जाएगी। कहा, कभी जहां यत्री कम आते थे, आज सड़कों के जाल बिछने से 56 लाख यात्री पिछले चारधाम यात्रा में आए हैं। ऑल वेदर रोड इसमें महत्वपूर्ण पहल है। उत्तराखंड में प्रत्येक दिन चार किमी सड़क निर्माण हो रहा है।

Loading

About The Author


Spread the love