April 24, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक

Spread the love

केंद्र सरकार ने पांच दिन के लिए बुलाया विशेष सत्र, संसदीय कार्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में बताया, 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है।

जोशी के इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ में यह भी कहा जा रहा कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार कुछ विशेष विधेयकों को भी पारित करने पर विचार कर रही है।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने बृहस्पतिवार को लिखे सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अमृत काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस का इंतजार है। उन्होंने कहा कि पांच दिन के लिए संसद का यह विशेष सत्र बुलाया गया है। गौरतलब हो कि इससे पहले संसद का विशेष सत्र 30 जून 2017 को जीएसटी कानून लागू करने के लिए बुलाया गया था।

Loading

About The Author


Spread the love