जन्मस्थान से करीब तीन किमी लंबी शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी
बेबाक दुनिया डेस्क
लखनऊ। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन और ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने मथुरा में पहली बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सात सितंबर को सुबह आठ बजे से नगर में तीन किमी शोभायात्रा निकालने का फैसला लिया है।
शोभायात्रा के लिए नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर आकर्षक रोशनी और सजावट की जाएगी। साथ ही पूरे नगर में 17 स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इस बाबत ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में हुई बैठक के बारे में पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा में कलाकारों की मंडलियां भी हिस्सा लेंगी।
बताया कि शोभायात्रा के दौरान साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। बताया कि शोभायात्रा में मान मंदिर बरसाना के बच्चे भी हिस्सा लेंगे। ये बच्चे शोभायात्रा में भजन कीर्तन करते हुए चलेंगे। बताया, इसके अलावा खायरा गांव के कलाकारों का दल भी इस दौरान प्रस्तुति देगा।
उन्होंने बताया कि नगर में 17 स्थानों पर कलाकारों के मंचन के लिए छोटे मंचों को भी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा का समन्वयक जिला पर्यटन अधिकारी को बनाया गया है। इस दौरान बैठक में आरपी सिंह यादव, दूधनाथ सिंह, जयंती अग्रवाल, दिनेश खन्ना आदि मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश