दिल्ली से कामाख्या जा रही थी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, कोच के एसी पैनल में लगी आग
ट्रेन करीब 42 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही, रेल अफसरों, कर्मियों ने आग पर किया काबू
बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास दिल्ली से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के एक एसी पैनल के कोच में अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आग लग गई।
इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई और ट्रेन से नीचे उतर आए। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे रेल अफसरों और कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रेन रेलवे स्टेशन पर ही करीब 42 मिनट तक खड़ी रही।
इस बाबत रेल अफसरों ने बताया कि ओएचई लाइन से बिजली की आपूर्ति रोककर अग्निशमन उपकरणों की मदद से एसी पैनल और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट में लगी आग को काबू किया गया।
इसके बाद आरपीएफ के अफसरों और जवानों ने कोच की जांच पड़ताल करने के बाद ट्रेन को कानपुर की ओर रवाना किया। इस बाबत अफसरों का कहना था कि स्पार्किंग होने से मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट से धुआं निकला था।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश