युवकों की कार पहले एक पैराफीट से टकराकर सड़क पर खड़ी हो गई, पर दोनों युवक खाई में गिरे मिले
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। पौड़ी जिले के जयहरीखाल क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दो पर्यटकों की संदिग्ध हालात में 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।
इसके पहले इन्ही दोनों युवकों की कार एक पैराफीट से टकराकर सड़क पर खड़ी हो गई थी, मगर दोनों युवकों के शव गहरी खाई से पुलिस और एसडीआरएफ ने निकाले। इससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, कार में दो ही युवक सवार थे।
पुलिस के मुताबिक, दोनों घूमने आए थे और गुमखाल-चैलूसैन-सिलोगी मार्ग से ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे। बताया कि चैलूसैन-ऋषिकेश मार्ग पर परसुली खाल के सिलोगी से करीब दो किमी पहले रोड पर कार अनियंत्रित हो गई और पैराफिट से टकराने के बाद ही सड़क पर खड़ी हो गई, लेकिन दोनों युवकों के शव 500 मीटर गहरी खाई में पड़े मिले।
चीख-पुकार मचने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और राहत कार्य चलाया। हादसे में कार सवार गौतम बुद्ध नगर के ओमबीर (31) पुत्र बीरपाल निवासी ग्राम सादोपुर और उनके दोस्त गौतमबुद्ध नगर के सुमित कुमार (31) पुत्र विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे और घूमने आए थे। पुलिस के मुताबिक, कार कैसे पैराफिट से टकराने के बाद सड़क पर खड़ी हो गई और कैसे दोनों के शव खाई में मिले, इसकी जांच की जा रही है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश