दोनों पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, कई दुकानों में तोड़फोड़, गांव में पुलिस और पीएसी तैनात
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। हरिद्वार जिले के कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम दुकान पर सामान खरीदने के दौरान दो पक्ष भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के कुछ लोगों के नशे में होने से माहौल खराब हो गया और तीन से चार दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार सुबह भी दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
जिला पुलिस के बड़े अफसरों ने गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हद्दीपुर गांव में बुधवार की देर शाम एक दुकान पर इब्राहिमपुर और तकरी गांव के अलग-अलग बिरादरी के लोग समान की खरीदारी कर रहे थे।
एक पक्ष के लोग नशे में थे और उन्होंने गांव के लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान नशे की हालत में मौजूद एक पक्ष के लोगों ने तीन-चार दुकानों में तोड़फोड़ भी कर दी।
पुलिस ने बताया कि सूचना के बाद फोर्स मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर कलियर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और जानकारी ली।
पुलिस ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि अगर किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल गांव में शांति है और पीएसी के साथ पुलिस के जवान गश्त कर रहे हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश