April 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

महिला का खून से सना शव बोरे में छोड़कर दंपति फरार

Spread the love

किराये का मकान खाली कर टेंपो में सामान रखते समय लोगों के पहुंचने पर बोरा छोड़कर हुए फरार

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र के मंगलौर कोतवाली के लंढौरा कस्बे में किराये का मकान खाली करने के दौरान बृहस्पतिवार सुबह एक दंपति महिला का खून से सना शव बोरे में छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला का खून से सना शव मिलने से आशंका जताई जा रही कि उसकी हत्या कर शव बोरे में रखकर कहीं दूसरी जगह ठिकाने लगाने के लिए ले जाया जा रहा था। मंगलौर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, लंढौरा कस्बे में एक दंपति चार महीने से किराये के मकान में रह रहा था। दंपति कस्बे में ठेले लगाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था।

बृहस्पतिवार की सुबह 8:00 बजे दंपति कमरा खाली कर सामान एक टेंपो में भरकर कहीं जा रहा था। इस बीच पड़ोस की महिलाएं भी पहुंच गईं। पड़ोस की महिलाओं को देखकर दंपति टेंपो लेकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान उनका एक बोरा मौके पर ही छूट गया।

पुलिस के मुताबिक, बोरे के अंदर एक महिला का खून से सना शव मिला है। इस बाबत मंगलौर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान में बताया, बोरे के अंदर 50 वर्ष की महिला का अर्धनग्न हालत में खून से सना शव मिला है। बताया कि महिला के शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार दंपति की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम भी बना दी गई है।

सीओ के मुताबिक, फरार दंपति यूपी के बरेली जिले के आंवला तहसील क्षेत्र का रहने वाला है। बताया कि दंपति को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी।

Loading

About The Author


Spread the love