May 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हरिद्वार : सड़क दुर्घटना में स्कार्पियो सवार दो की मौत

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मंगलवार की रात करीब तीन बजे हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में खानपुर से लक्सर जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चार लोग सवार थे।

हादसे की सूचना के बाद रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दो युवकों को लक्सर के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस बाबत पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो में चार युवक सवार थे।

हादसे में हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के सत्यवान (28) निवासी चंद्रपुरी कला और कमल (29) निवासी माडाबेला की मौके पर मौत हो गई, जबकि मुकेश और संजय निवासी माडाबेला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज लक्सर के अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, वाहन चालक को झपकी आने से हादसा होने की संभावना है फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

Loading

About The Author


Spread the love